फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डीएम ने देखी जीआईसी मुस्टिकसौड़ की व्यवस्थाएं

Wed, 03 Dec 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल की समस्या और सुरक्षा दीवार निर्माण नहीं होने की मिली शिकायतउत्तरकाशी। राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ में लंबे समय से पेयजल की समस्या और सुरक्षा दीवार निर्माण नहीं होने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जल्द ही इन सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बुधवार को भटवाड़ी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का मूल्यांकन किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन और विद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से पढ़ाई की स्थिति व पाठ्यक्रम की प्रगति संबंधित शिक्षण कार्यों के बारे में पूछा।
इस दौरान डीएम ने कुछ छात्रों से पाठ्य सामग्री से संबंधित प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि अपनी रीडिंग स्किल को बेहतर बनाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, प्रयोगशालाओं की कार्यशीलता और पुस्तकालय की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

निरीक्षण में जिलाधिकारी ने शिक्षकों के साथ वार्ता कर विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूलों में नियमित रूप से निरीक्षण कर कमियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें