फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Wed, 16 Mar 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : amarujala
विज्ञापन
डीएम विनय शंकर पांडेय ने राइंका मुस्टिकसौड़ एवं मानपुर पहुंचकर बोर्ड परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर राइंका मुस्टिकसौड़ और मानपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणित विषय की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की तलाशी भी ली।
विज्ञापन


उन्होंने नकल विहीन परीक्षा पर संतोष जताया साथ ही शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी एलडी व्यास ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें