फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बैंकिंग योजनाओं में लापरवाही पर डीएम नाराज

Tue, 17 Feb 2026 06:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनहित की बैंकिंग योजनाओं में लापरवाही पर बैंक प्रबंधकों को सेवा सुधार के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बैंकों को रिकवरी बढ़ाने को कहा है। बैंकों की ओर से रिकवरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जिलाधिकारी कार्यालय को समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुृई। बैठक में डीएम ने वार्षिक ऋण योजना की प्रगति की समीक्षा कर बैंक प्रबंधकों को जनहित की योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी।
उन्होंने बैंकों के एनपीए की स्थिति और सीएसपी केंद्रों में चल रही गतिविधियों की भी गहन समीक्षा की और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, डेयरी, पशुपालन और पर्यटन विभाग की ऋण योजनाओं में बैंक और विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, एपीडी रमेश कुमार, सीएओ एसएस वर्मा, जीएम डीआईसी शैली डबराल, सीवीओ एचएस बिष्ट, एलडीएम बीएन सिंह उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें