फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आंदोलनकारियों ने पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर डाला कूड़ा

Tue, 17 Feb 2026 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से कूड़ा निस्तारण के लिए हैं आंदोलित, पालिका प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

आरोप, कागजों में हटाया गया है कूड़ा, धरातल पर लगे हैं ढेर
उत्तरकाशी। नगर के ताबांखानी से कूड़ा हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे लोग पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर कूड़ा लेकर पहुंचे। लोगों ने पालिका प्रशासन के बाहर जमकर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि एक ओर पालिका दावा कर रही है कि ताबांखानी से कूड़ा हटा दिया गया है वहीं दूसरी ओर कूड़ा अभी भी पड़ा है।
करीब दो माह से ताबांखानी से कूड़ा हटाने की मांग को लेकर हनुमान चौक पर बैठे आंदोलनकारियों का सब्र का बांध टूट पड़ा। सभी आंदोलनकारी ताबांखानी में कूड़े का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पर उन्होंने देखा की टिनशेड लगाकर अभी भी कूड़ा वहां पर पसरा हुआ है। उसका उचित निस्तारण नहीं किया गया है। उसके बाद उन्होंने एक बॉक्स में वहां से कूड़ा एकत्रित किया और नारेबाजी करते हुए ज्ञानसू में पालिकाध्यक्ष के आवास के बाहर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पालिका की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे कि ताबांखानी से पूरा कूड़ा हटा दिया गया लेकिन धरातल की हकीकत कुछ ओर ही है। वहां पर अभी भी कई टन कूड़ा जमा है। पालिका की ओर से मात्र वहां पर रखे कुछ टन पुराने कूड़े को ही हटाया गया लेकिन बाकी का कूड़ा अभी भी वहां पर बचा हुआ है।
विज्ञापन

पालिका की ओर से नगरवासियों को बरगलाया जा रहा है लेकिन कूड़े के ठोस निस्तारण के लिए किसी प्रकार के कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कहा कि जब तक पूरा कूड़ा ताबांखानी से नहीं हटेगा। तब तक उनका आंदोलन जारी रहेेगा। इस मौके पर गोपीनाथ रावत, विष्णुपाल रावत, संतोष सेमवाल, सागर भंडारी, अजय पंवार, संदीप, जितेंद्र, अनुराग रांगड़, सुनील, विनोद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें