फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 800 मीटर दौड़ में जीआईसी डुंडा की दीया ने बाजी मारी

Sun, 27 Oct 2024 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई शुुरू
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज में जनपदीय स्तरीय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई, जिसमें बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राजकीय इंटर कॉलेज डुंडा की दिया ने बाजी मारी।
राइंका चिन्यालीसौड़ में आयोजित जनपदीय स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा़ प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष नौटियाल ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की अपील की। इसके बाद बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में राइंका डुंडा की दीया प्रथम, राइंका चिन्यालीसौड़ की प्रीति द्वितीय, राइंका चिन्यालीसौड़ की किरन तृतीय स्थान पर रही। वहीं, बालक वर्ग में राजेश प्रथम, गौरव जोशी द्वितीय और सूरज पंवार तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बालक गोला फेंक में रोहित कुमार प्रथम, गौतम सिंह द्वितीय, आदित्य पंवार तृतीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में शशि प्रथम, संध्या द्वितीय और अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंचीकूद में गौरव जोशी प्रथम, अनुराग द्वितीय, आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सोबित बहुगुणा प्रथम, समीर वर्मा द्वितीय, अनुराग तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निकिता प्रथम, साक्षी द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय स्थान पर रही। सभी विजेताओं को मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मालवंती रमोला, विजय बडोनी, सुमन डोनी, मनोज कोहली, अवतार सिंह चौहान, दिगपाल सिंह, सोबन सिंह, गोविंद सिंह, जनक सिंह, विनोद जोशी, विकास भंडारी, माधव नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें