बड़कोट में न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में रंगोत्सव प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के साथ छात्र व मु
बड़कोट। रंगोत्सव सेलिब्रेशन महाराष्ट्र की ओर से न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 52 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें दिव्य प्रथम स्थान पर रही।
न्यू होली लाइफ इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की संस्थापिका गायत्री बहुगुणा और प्रधानाचार्य मनोज जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शैक्षिणक गुणवत्ता ही नहीं बल्कि अतिरिक्त सहगामी गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं की छुपी प्रतिभाओं को उजागर करने का निरंतर प्रयास करता है। इस दौरान रंगोत्सव प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम स्थान पर रही जबकि ऋचा रौंटा को फाइव स्टार ब्रिलिएंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं देवांशी को पहला पुरस्कार दिया गया। बंदनी डिमरी आर्ट मेरिट अवॉर्ड, हिमानी एवं दीक्षा को सिल्वर मेडल अवॉर्ड, शिवांश खन्ना को सुपर गिफ्ट मेडल, बद्रीनाथ बेलवाल को सुपर गिफ्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवीण बहुगुणा, वाइस प्रिंसिपल दीपिका, मीनाक्षी नौटियाल, कृष्ण परमार, पूजा रावत, दिनेश पवार और गौरव उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद