फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने मनेरा स्टेडियम में दो दिनों तक चले सीनियर पुरुष वर्ग ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का जोनल ट्रायल के लिए चयन किया। अब 22 व 23 अक्तूबर को यहां अंडर-23 बालक वर्ग का ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन

मनेरा स्टेडियम में दो दिनों तक सीनियर क्रिकेट खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। एसोसिएशन के जिला सचिव दिनेश मेहरा ने बताया कि इसमें चयनकर्ता अनकपाल बिष्ट, अजय लिंगवाल एवं अभिषेक टम्टा ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के आधार पर 12 खिलाड़ियों का चयन किया। इसमें सौरभ भंडारी, अनिल कुमार, जयवीर नेगी, अमरीकन पुरी, जगजीत चंद रमोला, सचिन रमोला, अजय रावत, सौरभ केवल, आयुष रावत, मुकेश चौहान, शुभम बिष्ट एवं अभिषेक संघल का चयन किया गया है। अब यह खिलाड़ी जोनल क्रिकेट ट्रायल में शामिल होंगे। जहां से स्टेट के लिए इनका चयन किया जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जावेद खान, जयवीर, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें