उत्तरकाशी। श्री जगन्नाथ धाम खेल एवं जनकल्याण समिति वरुणाघाटी की ओर से साल्ड गांव में 14 से 18 दिसंबर तक जिला स्तरीय खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय और पारंपरिक खेलों की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति के अध्यक्ष अजय राणा ने बताया कि महोत्सव में महिलाओं के लिए खो-खो, रस्साकशी, पिट्ठू, सात पत्थर और कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा वॉलीबाल, शतरंज, कैरम और लूडो प्रतियोगिताएं भी होंगी। प्रतियोगिताओं में अधिकतर स्थानीय खेलों को शामिल किया गया है, ताकि पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि आधुनिक खेलों के बढ़ते चलन के बीच स्थानीय खेलों को संरक्षित करना और नई पीढ़ी को इनसे जोड़ना महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य है। संवाद