भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र व?
- फोटो : UTTER KASHI
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय सब्जी उत्पादन व नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े 10 स्वयं सहायता समूहों की 65 महिला सदस्यों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
ग्राम माझिया गांव विकासखंड डुंडा में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान ऐलम सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद नए कौशल के साथ लोग अपनी आजीविका में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। संस्थान के निदेशक हृदय कमल ने प्रशिक्षार्थियों का उत्साह बढ़ाया। प्रशिक्षण समन्वयक जगत सिंह राणा व नैना राणा ने कहा कि सब्जी उत्पादन प्रशिक्षण के साथ उद्यमिता कौशल विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।