फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Thu, 29 Jan 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी/ नौगांव। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। वहीं, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इसके साथ ही नौगांव ब्लॉक में आगामी आठ फरवरी को शिव मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
नौगांव में जिला संघ चालक कबूल पंवार की अध्यक्षता में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने कहा कि आठ फरवरी को शिव मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए समितियों का गठनक कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता परमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिला मुख्यालय में विभाग संघ चालक गुलाब सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर विभाग प्रचारक अजय, जिला संघ चालक हिमांशु जोशी, जिला कार्यवाह कमलेश्वर, जिला प्रचारक गौतम, अनूप भंडारी, जगदीश, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें