फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव और माघ मेले की तैयारियों पर चर्चा

Mon, 12 Jan 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने 14 जनवरी को निम में होने वाले विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव और रामलीला मैदान में होने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम ने आयोजित बैठक में कहा कि विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव जनपद के शीतकालीन पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने पर्यटन विभाग को होमस्टे संचालकों और साहसिक पर्यटन से जुड़े युवाओं को इस आयोजन में प्रमुखता से शामिल किया जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस प्रशासन को मेले के दौरान प्रभावी यातायात प्लान लागू करने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने पूरे मेला क्षेत्र और घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इस मौके पर एडीएम मुक्ता मिश्र, एडीएम शालिनी नेगी, देवानंद शर्मा, डीटीडीओ केके जोशी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मोनिका भंडारी, जिला होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र मटूटा, चारधाम यात्रा होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पूरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें