अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला में हुई बैठक
उत्तरकाशी। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गेंवला में ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले छात्रों की शैक्षिक प्रगति और आगामी योजनाओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्रों की पढ़ाई की स्थिति की समीक्षा की गई और आने वाले शैक्षणिक सत्र की तैयारी पर चर्चा हुई।
प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल आराम का समय नहीं है बल्कि यह बच्चों के लिए स्व-अध्ययन और कमजोर विषयों में सुधार का महत्वपूर्ण अवसर है। स्कूल अभिभावक और समाज के संयुक्त प्रयास से ही छात्रों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने पर भी सहमति बनी। साथ ही पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी संतुलित रूप से जारी रखने पर जोर दिया गया। बैठक में वरिष्ठ प्रवक्ता रवि चंद सिंह, एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रयाग नाथ, पीटीए अध्यक्ष सतेंद्र सिंह रावत, क्षेपंस वीरेश मोहन सेमवाल उपस्थित रहे।