फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से आराकोट बंगाण के लोग परेशान

Tue, 26 May 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी के सुदूरवर्ती आराकोट बंगाण क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव कई सालों से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार दूरसंचार अधिकारियों, डीएम सीएम तथा दूरसंचार मंत्री तक से कनेक्टिविटी को लेकर शिकायत किए जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने क्षेत्र में जल्द ही मोबाइल नेटवर्क समस्या का निस्तारण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बंगाण क्षेत्र के प्रमोद रावत, मनोज रावत, मनीषा रावत आदि ने बताया कि नेटवर्क व्यवस्था चरमराने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में मोबाइल सिग्नल न मिलने से लोगों की संपर्क व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि चौपट मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था के कारण छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं की जानकारी, बैंकिंग सेवाएं एवं अन्य जरूरी ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस मौके पर मनोज सिंह रावत, सियाराम नौडियाल, सुशीला नौडियाल, विनोद रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें