फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: कमद से देहरादून के लिए शुरू हुई सीधी रोडवेज बस सेवा

Sun, 22 Nov 2026 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजणा क्षेत्र के दर्जनों गांवों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

फोटो सहित
उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के ग्रामीणों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कमद से देहरादून के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। इस सेवा के शुरू होने से गाजणा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विज्ञापन

ग्रामीण कैलाश नेगी, द्वारिका सेमवाल, रमेश चमोली, प्रवेश बिष्ट आदि ने बताया कि कमद से देहरादून के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से आवागमन में परेशानियां उठानी पड़ रही थीं। ग्रामीणों को देहरादून पहुंचने के लिए अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए क्षेत्रवासी लंबे समय से कमद से देहरादून तक रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने इस मांग को स्वीकृति दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा केवल यात्रियों की आवाजाही तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूती देगी। गाजणा क्षेत्र में उत्पादित होने वाले फल-सब्जियों के साथ बड़े पैमाने पर उत्पादित ट्राउट मछली को देहरादून के बाजारों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। इससे स्थानीय उत्पादकों और किसानों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें