फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मेसिस्टों ने उठाई पुनर्गठन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार के उत्तरकाशी पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर फार्मेसिस्टों ने फार्मेसी संवर्ग के पुनर्गठन सहित अन्य लंबित समस्याओं को उठाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को रेडक्रास हॉल में आयोजित संगठन की बैठक में जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि फार्मेसिस्टों की समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायकों के माध्यम से कई बार ज्ञापन भेजे गए, जिसमें फार्मेसी संवर्ग का पुनर्गठन, चीफ फार्मेसिस्टों के पदों पर डीपीसी, पोस्टमार्टम भत्ता, 2007 के बाद नियुक्त फार्मेसिस्टों को एसीपी के रूप में 5400 ग्रेड पे अनुमन्य करने आदि मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंवार ने बताया कि अनुसचिव ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य से फार्मेसिस्टों के पुनर्गठन करने व ढांचा स्थापित कर सेवा नियमावली को तैयार करने पर आख्या मांगी है। बैठक में एचएस रावत, गोपाल राणा, अनिल पुरी, गौतम राणा, कुशल शाह, विजय पुरी, अजय चौहान, भूपेंद्र मटूड़ा, टीएस नेगी, आनंद चौहान, अशोक ठाकुर, राजेश नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें