चिन्यालीसौड़। ग्राम बनाड़ी में बीएसएनएल के मोबाइल टावर का संचालन शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया। उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
एक दिवसीय धरने पर बैठे राजेंद्र पड़ियार और राजेंद्र रांगड़ ने बताया कि बनचौरा क्षेत्र के लिए बनाड़ी में एक वर्ष पूर्व बीएसएनएल ने 4जी मोबाइल टावर लगवाया था, लेकिन अभी तक इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों को संचार जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे पढ़ाई, व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में भी फोन कॉल करना संभव नहीं हो पाता, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। राजेंद्र पड़ियार और राजेंद्र रांगड़ ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मोबाइल सेवा बहाल नहीं की गई, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। संवाद