पुरोला। युवा कल्याण विभाग की ओर से तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी बालक वर्ग में ढकाड़ा ने मोल्टाडी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में राजकीय महाविद्यालय की टीम ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय कंडियाल गांव की टीम को हराया।
खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल में राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला की टीम ने प्रथम स्थान सहित नगर पंचायत पुरोला की टीम ने दूसरा स्थान एवं संस्कार इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी कंडियाल गांव प्रथम और वहींं 3 हजार मीटर, 1500 मीटर दौड़ में विद्या मंदिर के प्रवीन रावत ने पहला स्थान पाया।
800 मीटर दौड़ में विदेश और अरुण कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय रहे। साथ ही 100 मीटर दौड़ में अभिषेक रावत प्रथम और आशुतोष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सोहनलाल बडोनी, कुलदीप बिजल्वाण, प्रकाश भंडारी, जनक चौहान, रघुवीर रावत, धनवीर चौहान, शूरवीर राणा, जगमोहन रावत, देवेंद्र कंडारी, पल्लवी उनियाल, बीना आर्य, संतोषी, प्रदीप कुमार व मधुसूदन आदि मौजूद रहे। संवाद