उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं को गंगाजल लेन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों नदी का जलस्तर कम होने के कारण जल भरने के लिए श्रद्धालुओं को घाटों से दूर बह रही नदी तक जाना पड़ता है।
उत्तरकाशी मंदिर जीर्णोद्धार समिति के अध्यक्ष अजय बडोला ने कहा कि मकर संक्राति सहित शिवरात्री और हर दिन मणिकर्णिका घाट पर लोग गंगा जल लेने और स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन मंकर संक्राति में नदी का जलस्तर कम होने के कारण वह घाट से दूर बहने के कारण दूर-दराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ओर देवडोलियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
साथ ही अब शिवरात्री भी आने वाली है। उस दिन भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की इस घाट पर गंगा जल भरने के लिए अधिक भीड़ एकत्रित होती है लेकिन नदी दूर बहने के कारण मकर संक्राति की तरह ही शिवरात्री में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हर दिन आने वाले श्रद्धालु इस समस्या से लगातार परेशान हो रहे हैं। उन्होंने जिल प्रशासन से मांग की है कि मणिकर्णिका घाट के महत्व को देखते हुए यूजेवीएनएल को निर्देशित किया जाए कि जोशियाड़ा बैराज में अतिरिक्त पानी को रोका जाए। इससे घाटों तक भागीरथी नदी का पानी पहुंच पाएगा। संवाद