फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: झुमके झुमके तेरे कानो रा झुमका, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये...

Fri, 13 Feb 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नाटी किंग कुलदीप शर्मा व रेशमा शाह के गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन

रवांई वसंतोत्सव एवं विकास मेले में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

पुरोला। रवांई वसंतोत्सव एवं विकास मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन हिमाचल के लोक गायक एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा और रेशमा शाह के गीतों की धूम रही। इस दौरान नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने झुमके झुमके तेरे कानो रा झुमका, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये के साथ ही हिमाचली और जौंसारी गीतों से दर्शकों को देर तक झूमने में मजबूर कर दिया।
नगर पालिका परिषद पुरोला की ओर से आयोजित चार दिवसीय रवांई वसंतोत्सव व विकास मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने किया। उन्होंने मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल की सराहना की।
विज्ञापन

इसके बाद नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने हिमाचाली नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने झुमके-झुमके तेरे कानो रा झुमका, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, शिमले वालिये, डोलमा किनौरिये, तेरा मेरा प्यार यादिये, बचपनो रा, धार पांडे लागी कुपड़ी मामा, साजने तेरे बिना और पाणी री टांकी ओ भाई रामा जैसे गीतों पर दर्शक देर शाम तक थिरकते रहे।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्थानीय लोक कलाकार विनोद चौहान, सावित्री राणा, राजुली बत्रा, अतर शाह ने पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल ने बताया कि चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रवांई, हिमाचल, बावर, जौनसार और जौनपुर क्षेत्र के 100 से अधिक स्थानीय व सुप्रसिद्ध लोक कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। इस मौके पर दिनेश चौहान, शांति ठाकुर, विजयपाल रावत, कवींद्र असवाल, धीरेंद्र नेगी, मोहन लाल भुर्राटा, हरिमोहन जुवांठा, सभासद मनोज हिमानी, रितेश, अंकित, करुणा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें