फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया देवलांग पर्व

विज्ञापन
बड़कोट में प्रसिद्व देवलांग मेले में उमड़ी भीड़। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
रर्वाइं घाटी के गैर बनाल, गंगटाड़ी एवं कुथनौर में शनिवार रात देवलांग पर्व धूमधाम से मनाया गया। यह त्योहार दीपावली के एक माह बाद मंगसीर बग्वाल के रूप में मनाया जाता है। रात में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर पौराणिक रीति-रिवाज निभाए।
विज्ञापन

शनिवार को अमावस्या की रात को गैर गांव, ठकराल पट्टी के गंगटाड़ी और वजरी पट्टी के कुथनौर गांव में देवलांग पर्व धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों के साथ साठी और पानशाही के रूप में अलग-अलग समूह में नाच-गाकर गैर गांव पहुंचे। सुबह होने से पहले देवदार की लकड़ी पर आग लगाकर इसे डंडों के सहारे खड़ा किया गया। मान्यता के अनुुुसार यह देवलांग देवताओं को प्रसन्न करने का एक प्रयास है। रघुनाथ जी के मुख्य पश्वा सयालिक राम व गैरोला डाडा देवताओं के पश्वा जय कृष्ण गैरोला देवलांग पर्व में पहुंचे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पवन सिंह पंवार, पुजारी सियाराम गैरोला, सुरेंद्र रावत, प्रेम सिंह चौहान, विशाल मणि बडोनी, चंद्रमोहन बडोनी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें