फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ईई के आश्वासन पर भी धरना खत्म करने को नहीं माने ग्रामीण

Tue, 02 Dec 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


उत्तरकाशी। पेयजल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर गढ़वाल गाड के ग्रामीणों का बेमियादी धरना और भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। ग्रामीणों से वार्ता करने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता व राजस्व उप निरीक्षक धरनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने योजना का कार्य शुरू होने पर ही धरना समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग को लेकर गढ़वाल गाड के ग्रामीणों का आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने धरनास्थल पर जल निगम के खिलाफ उग्र नारेबाजी कर रोष जताया। गांव में जल जीवन मिशन के तहत पहले और दूसरे चरण का पूरा हो चुका है लेकिन गांव के करीब 40 परिवार अभी भी पेयजल योजना से वंचित है।जल निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोटियाल सहित राजस्व उप निरीक्षक धरनास्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों को दो दिन के भीतर पेयजल योजना कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण ने साफ कहा कि पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ होने पर ही धरना समाप्त होगा। धरनास्थल पर सूरत सिंह नेगी, सुमित चौहान, किशन सिंह, अरविंद सिंह, प्यार सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, धीरज सिंह, अजीत सिंह, कौर सिंह, माया देवी, दरबा देवी, मीना देवी, दुलारी देवी, संगीता देवी अदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें