फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के लिए लिवाड़ी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर लिवाड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कोविड महामारी को देखते हुए भूख हड़ताल स्थगित कर तीन हफ्ते के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जखोल-लिवाड़ी मोटर मार्ग का निर्माण नहीं होने से लिवाड़ी गांव के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को सड़क से गांव तक पहुंचने में तीन किमी की दुर्गम पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। लिवाड़ी के ग्रामीणों ने पूर्व में शीघ्र सड़क का कार्य शुरू नहीं होने पर 20 अप्रैल से तहसील में भूख हड़ताल आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर यहां सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कोविड महामारी को देखते हुए भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने तीन हफ्ते के भीतर सड़क का कार्य शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर लिवाड़ी के ग्राम प्रधान प्रेमलाल, जयचंद रावत, दिनेश सिंह, गुरुदेव, सरदार सिंह, हरिमोहन, अनिल सिंह, जयदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें