फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज

Thu, 24 Sep 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला, बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में नामांकन के बाद प्रचार शुरू
विज्ञापन

पुरोला/बड़कोट/चिन्यालीसौड़। छात्रसंघ चुनाव को लेकर राजकीय महाविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। पुरोला के बीएल जुंवाठा पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर अनुज सेमवाल, एनएसयूआई की अनुप्रिया पंवार और एबीवीपी के हीरेश सिंह के बीच मुकाबला है। यहां उपाध्यक्ष पद पर अंजलि, दिशा और प्रिया ने नामांकन कराया है।
सचिव पद पर ज्योति रावत और प्रिया, जबकि सह-सचिव पद पर शिवानी एकमात्र प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अंजलि आर्य, कृतिका और रिया तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मोहित कुमार, रोशन कुमार और विश्वनाथ सिंह मैदान में हैं। नामांकन के बाद एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, मोरी रोड और छाड़ा बैंड तक रैली निकालकर प्रचार शुरू किया।
विज्ञापन

बड़कोट के राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय में विभिन्न पदों के लिए कुल 20 नामांकन दाखिल हुए हैं। अध्यक्ष पद पर आदर्श शाह, सौरव, सक्षम मेहरा और ऋषभ सिंह पंवार, उपाध्यक्ष पद पर प्रिया, नमन पंवार और अभिषेक मिज्जवान ने नामांकन कराया है। सचिव पद पर तानिया, आयुष मालियान, धर्ममणि और आयुष सिंह रावत मैदान में हैं।
विज्ञापन

छात्राओं के लिए आरक्षित सह-सचिव पद पर श्वेता, शीतल और सरस्वती ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद पर दिया राणा और सलोनी गुलेरिया तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर सिद्धांत रावत, अभिषेक कुमार, खुशबू और अनुज रावत ने नामांकन दाखिल किया है। चिन्यालीसौड़ के राजकीय महाविद्यालय में चुनाव प्रभारी डॉ. विनीत कुमार के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए तीन, सह-सचिव पद के लिए एक और कोषाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी के निर्देशन में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें