नई टिहरी। भाजपा ने आपातकाल की 50वीं बरसी मनाई। ऋषिकेश की पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया था।
भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पूर्व मेयर ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाथ में संविधान की किताब लेकर जगह-जगह लोकतंत्र की हत्या की बात करते हैं, लेकिन उन्हें उनकी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 50 पूर्व लगाए गए आपातकाल को याद करना चाहिए। मुगलों व अंग्रेजों के शासनकाल से अधिक अत्याचार कांग्रेस द्वारा लगाए आपातकाल के दौरान किए गए।
आरएसएस व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे हिन्दू संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, चंबा नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत, सुनीता देवी, मधु भट्ट, राजकुमारी जुगरण, जयेंद्र पंवार, गुरु प्रसाद चमोली, अनिता भट्ट आदि मौजूद थे। संवाद