फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बजट सत्र की अवधि 21 दिन करने की मांग

Sat, 14 Feb 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की समयावधि बढ़ाने की मांग की है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। अवधि न बढ़ाने पर कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान जिला और तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र को 21 दिन आयोजित करने की मांग रखी।
कांग्रेसियों का कहना है कि बजट सत्र की समयावधि इतनी निर्धारित की जाए कि कम से कम तीन सोमवार को विधानसभा में प्रश्नकाल एवं विधायी कार्य संपन्न हो सके। वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में पिछली विधानसभा के अंतिम सत्र से लेकर वर्तमान विधानसभा के अब तक आयोजित किसी भी सत्र में सोमवार को प्रश्नकाल नहीं रखा गया है और न ही संबंधित विधायी कार्य हुए हैं। राज्य में अभी भी उत्तर प्रदेश काल के कई कानून एवं नियमावलियां लागू हैं जिन्हें उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह रावत, प्रमुख कनकपाल सिंह परमार, मनीष राणा, शीशपाल पोखरियाल, पपेंद्र नेगी, सूर्य बल्लभ नौटियाल, सुधीश पंवार, सुरेंद्र, रमन कठैत, मनोज राही, एकादशी, राखी राणा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें