फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: ग्राम्य विकास मंत्री को से की गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग

Sat, 17 May 2025 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। भाजपा के यमुनोत्री मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह असवाल ने कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने ज्ञापन प्रेषित कर क्षेत्र के गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी को प्रेषित ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र में आज भी कुछ ऐसे गांव हैं, जहां सड़क नहीं पहुंच पाई है। गांव के लोगों को सड़क नहीं होने के कारण बहुत विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण अपने रोज के काम के लिए कई किमी दूर पैदल चलकर जिला मुख्यालय और तहसील में पहुंचते हैं। उन्होंने बड़कोट तहसील के ग्राम पटांगणी, नकोड़ा, कफोला और खनेड़ा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क स्वीकृत करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें