फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ से अभद्रता करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के दो कर्मचारियों द्वारा जिला विकास अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने पर कर्मचारी संगठनों ने रोष जताया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई एवं उन्हें जिले से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने बताया कि बीते सोमवार को विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान एनआरएलएम के जिला थिमेटिक विशेषज्ञ रामू मूनू गोटी व ब्लाक प्रबंधक सतीश नौटियाल ने जिला विकास अधिकारी के साथ गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार कर धमकी दी। जिला विकास अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस को भी शिकायती पत्र दिया है। घटना से गुस्साए मिनिस्टीरियल फेडरेशन, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, विकास भवन संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन आदि तमाम संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने मंगलवार को विकास भवन परिसर में एक घंटे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने इस संबंध में डीएम को पत्र लिखकर आरोपित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने व उन्हें जिले से बाहर स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश पंवार, विकास भवन संयुक्त अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोक मराठा, विजेंद्र चौहान, धर्मेंद्र पुरी, विपिन बिष्ट, डीआर नौटियाल, डीएस असवाल, पूजा, सारिका, आभा, गीता, जगत सिंह चौहान, एसएल शाह, कृष्णा नेगी आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें