फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: पर्यटक स्थल की घोषणा से बौख टिब्बा को मिलेगी नई पहचान

Sun, 19 Jul 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौख टिब्बा को जोड़ने वाले ट्रैक को विकसित करने की उठ रही है मांग
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। समुद्र तल से तीन हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बौख टिब्बा को अब नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बौखटिब्बा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी है। बौख टिब्बा के नाम को पर्यटन के मानचित्र पर दर्ज करने और बौख टिब्बा को जोड़ने वाले ट्रैक को सालों से विकसित करने की मांग उठ रही थी।
सिलक्यारा टनल हादसे के दौरान इस स्थान की अंतरराष्ट्रीय स्तर तक चर्चा हुई थी। बौख टिब्बा ट्रैकिंग और धार्मिक पर्यटन की बेहतरीन संभावनाएं है। बाबा बौखनाग देव समिति के अनुरोध पर पर्यटन मंत्री महाराज ने बौख टिब्बा को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के व्यक्तिगत निमंत्रण पर बाबा बौखनाग की देव डोली 17 जुलाई को उनके निजी आवास देहरादून पहुंची थी। वहां देव डोली के दर्शन करने पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने देव समिति के ज्ञापन पर बौख टिब्बा को पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन मानचित्र पर नाम न होने से बौखटिब्बा पर्यटकों की दृष्टि से ओझल था जिसे अब नई पहचान मिलने की उम्मीद जगी है। बाबा बौखनाग के देव माली संजय डिमरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पर्यटन मंत्री की घोषणा को साझा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें