फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चट्टान के नीचे दबने से युवक की मौत

Wed, 30 Dec 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
भटवाड़ी ब्लाक के रैथल गांव में चट्टान के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



रैथल गांव की प्रधान श्यामा देवी ने बताया कि मंगलवार की शाम बृजमोहन रावत (40) पुत्र स्व. महिपत रावत एवं गुणानंद गाय लेने जा रहे थे।

गांव के पास गदेरा पार करते समय अचानक पहाड़ी से गिरे चट्टान के नीचे दबने से बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुणानंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसके पैर की हड्डी टूटने पर ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बृजमोहन अपने पीछे बूढ़ी मां, पत्नी, चार बेटी और एक बेटा छोड़ गया है। प्रधान ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें