रवाईं शरदोत्सव एवं विकास मेले का चौथा दिन लोक गायक महेंद्र चौहान के नाम रहा। चौहान के रवाईं जौनसारी गीतों की प्रस्तुति का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
बुधवार को रवाईं शरदोत्सव के चौथे दिन का शुभारंभ लोक गायक महेंद्र चौहान के महासू देवता की स्तुति के साथ हुआ। इसके बाद उन्होंने हरी तोड़ी काकुड़ी ले, सर्दे की आई ठंडी रितुले, चिलखा उड़या मेरी मैणा आदि गीतों की प्रस्तुति देकर रंग जमा दिया।
टकनौर के लोक गायक नागदत्त नेगी ने गंगा स्तुति और बेटी बचावा, बेटी पढ़ावा जैसी संदेश परक प्रस्तुतियां दी। मेले में यूथ फाउंडेशन की ओर से लगाए गए सेना भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के चयन कैंप में युवकों की भीड़ उमड़ी।
पालिकाध्यक्ष अतोल रावत ने यूथ फाउंडेशन के प्रतिनिधि को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले होंगे। इस मौके पर सुुंदर असवाल, किताब सिंह, विरेंद्र पयाल, सकल चंद रावत आदि मौजूद रहे। संचालन दिनेश भारती ने किया।