फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रैक पर दो और पर्वतारोहियों के शव मिले, अब तक छह की गई जान, दो की तलाश जारी

Thu, 05 Nov 2026 08:19 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

केदारताल ट्रैक पर लापता छह पर्वतारोहियों की जान जा चुकी है। आज दो के शव मिले। एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को मातली हेलीपैड लाने की तैयारी है।
विज्ञापन
केदारताल ट्रैक पर फंसे पर्वतारोहियों को ढूंढती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारताल ट्रैक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही हादसे में मृत मिले पर्वतारोहियों की संख्या छह हो गई है। निम और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रैक पर खोजबीन के दौरान दोनों शव बरामद किए।

विज्ञापन


एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को मातली हेलीपैड लाने की तैयारी है। इससे पहले बुधवार तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे। इनमें लखनऊ निवासी सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल थीं।

UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात
विज्ञापन


अन्य दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। गत बुधवार को मौसम खराब होने के कारण खोजबीन अभियान प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान आगे बढ़ाया और दो अन्य लापता पर्वतारोहियों के शव खोज निकाले।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद किए गए हैं। एयर टर्बुलेंस के चलते हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। अभी भी दो पर्वतारोहियों लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें