फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 18 साल से डामरीकरण के लिए तरस रहा डांग-ओल्या मोटर मार्ग

Tue, 15 Sep 2026 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान हैं क्षेत्र के लोग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। डांग से ओल्या होते हुए मसोन तक करीब 3.5 किलोमीटर मोटर मार्ग पिछले 18 वर्षों से डामरीकरण की बाट जोह रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीण लंबे समय से मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। समस्या का समाधान न होने पर क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान न करने का प्रस्ताव भी पारित किया है।
ग्राम पंचायत ओल्या एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने लंबित मोटर मार्ग संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर दर्जाधारी रामसुंदर नौटियाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में स्यालना–कल्याणी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के साथ डांग–ओल्या–मसून मोटरमार्ग पर आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस हिस्से पर लंबे समय से डामरीकरण नहीं हुआ है। सड़क की स्थिति सुधारने के लिए नालियों, पैरापिट और अन्य जरूरी कार्य कराए जाने की भी आवश्यकता है। इसके अलावा डांग–ओल्या–मसून मोटरमार्ग के सुधारीकरण तथा जखारी–बल्ला मोटरमार्ग के नव निर्माण और शीघ्र स्वीकृति की मांग भी ज्ञापन में प्रमुखता से रखी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की समस्याओं को लेकर ओल्या, पैंथर, पुजारगांव, मालना, पटारा और जखारी ग्राम पंचायतों में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान न करने का प्रस्ताव पारित किए गए हैं। ग्राम प्रधान ओल्या एवं जिला उपाध्यक्ष प्रधान संगठन उत्तरकाशी रेखा भट्ट ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें