फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: डंडी चालकों ने की मजदूरी बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर चल रहे डंडी चालकों ने मजदूरी कम मिलने पर रोष जताया है। उन्होंने जिला पंचायत पर मजदूरों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर डंडी संचालकों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार डंडी की मजदूरी घटाई गई है। साथ ही शुल्क बढ़ाया गया। पिछले साल डंडी की मजदूरी आठ हजार रुपये था। इस बार सात हजार किया गया है, जबकि डंडी का शुल्क पहले 500 था और इस बार 600 रुपये किया गया है।
डंडी मजदूर मंगल सिंह, राजेंद्र, साहूदेव, अमर ने जिला पंचायत और चारधाम यात्रा प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया। कहा कि जिस तरह घोड़े-खच्चरों व कंडी का भाड़ा बढ़ाया गया है। उसी तरह डंडी (पालकी) का भाड़ा भी बढ़ाया जाना चाहिए था। उन्होंने इस कीचड़ को साफ करने की मांग की है। वहीं एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस संबंध में जिला पंचायत को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें