फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: आपदा के पांच माह बाद भी हर्षिल में नहीं हुए बाढ़ सुरक्षा कार्य

Fri, 12 Dec 2025 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जल्द समस्या हल नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। बीते पांच अगस्त को हर्षिल में तेलगाड में आई बाढ़ के कारण भारी तबाही हुई थी लेकिन चार माह बीतने के बाद भी आज तक बाढ़ सुरक्षा कार्य नहीं हुए। ग्रामीणों ने कहा कि चार माह बीत गया है लेकिन शासन-प्रशासन ने अभी तक वहां पर सुरक्षात्मक कार्य के नाम पर कुछ नहीं किया। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम से मुलाकात कर जल्द ही हर्षिल क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करवाने की मांग की। साथ ही मांग पूरी न होने पर 15 दिनों के अंदर आंदोलन की चेतावनी दी।
हर्षिल गांव की प्रधान सुचिता रौतेला और पूर्व प्रधान दिनेश रावत ने बताया कि बीते पांच अगस्त हो धराली और हर्षिल में बाढ़ के कारण हर्षिल ग्राम पंचायत के पास तेलगाड में बाढ़ आई थी जिससे हर्षिल में भारी नुकसान हुआ। बाढ़ को आये चार माह हो गया है लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की ओर से हर्षिल को बचाने के लिए कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बाढ़ के कारण तेलगाड नदी का मलबा जस का तस पड़ा है। साथ ही भागीरथी नदी में भी मलबा जमा है जिससे हर्षिल क्षेत्र को और खतरा बन गया है। अभी तक भागीरथी नदी चैनलाइज भी नहीं हुई है जबकि वर्तमान समय में भागीरथी नदी का जलस्तर भी काफी कम हो रखा है। उन्होंने जल्द ही हर्षिल क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें