फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Sun, 22 Feb 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गोपाल विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं ने मौल्यार, रंगप्रभा, प्रज्ञान और विरासत विद्याओं में अपने मॉडल और कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

रविवार को गोपाल विद्या मंदिर में त्रिवेणी प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार सहित नगर पालिका सभासद वंदना नौटियाल और प्रधानाचार्य विकास सेमवाल ने किया। उसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी की मौल्यार विद्या में छात्र-छात्राओं ने स्थानीय औषधियों सहित खाद्य पदार्थ और पौराणिक जीवनशैली में शुद्ध भोजन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही रंगप्रभा में छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार के चित्रकारी सहित रिंगाल सहित ऊन से बने खिलौने और अन्य मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें