फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: स्कूली बच्चों की ओर से दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुति

Mon, 16 Feb 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। गंगनानी कुंड की जातर के चौथे दिन भी कलाकारों के साथ ही स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। मेले में चौथे दीन दूर दराज के ग्रामीणों की खूब भीड़ जुटी।
विज्ञापन

सोमवार को गंगनानी मेले के चौथे दिन मंच पर उद्यान विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। कुटेटी कला संगम की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही लोक गायक अनिल बेसारी, संतोषी खत्री, सावित्री राणा, बाबूराम शर्मा, मयूर झांकी, धर्मेंद्र परमार, संजय तोमर, महेंद्र सिंह चौहान ने विभिन्न सांस्किृति कार्यक्रामों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
जिला पंचायत की ओर से मेले की दिशा व दशा पर मीडिया की भूमिका विषय पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन किया। वक्ताओं ने मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ मेलों की पौराणिकता और पारंपरिक स्वरूप को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। गोष्ठी का शुभारंभ लघु सिंचाई समिति के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, सरिता वर्धन ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें