फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेले की सांस्कृतिक संध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत की ओर से आयोजित पौराणिक माघ मेला ‘बाड़ाहाट कू थौलू’ में रविवार को खुशगवार मौसम के बीच भारी उत्साह का माहौल रहा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने मेला मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रंग जमाया। शनिवार को मेले की सांस्कृतिक संध्या लोक गायक किशन महिपाल और रेशमा शाह के नाम रही।
विज्ञापन

शनिवार रात को मेला मंच पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने शुभारंभ किया। मेले के सफल आयोजन पर उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण व उनकी टीम की सराहना की। साथ ही सभी लोगों से पहाड़ों की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखने में इस प्रकार के आयोजनों को बढ़ावा देने की अपील की। इस बीच लोक गायक किशन महिपाल ने ‘रानी खेत राम ढोला...’, ‘स्याली बंपाली, स्याली नीती गमशाली...’ ‘फ्यों लड़िया त्वै दिखेंकी ओंदि यू मनमा...’ आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि रेशमा शाह ने ‘ले बूटी जाल चूड़ा...’, ‘सरुली’, ‘मासू देवा’, ‘न्यू जमान’ आदि गीत गाकर सभी दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम पंवार और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण समेत सदस्य भी जमकर थिरके।
वहीं रविवार को सुरेंद्र सिंह राणा ने मेला मंच पर जौनसारी गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की, जिसके बाद भटवाड़ी ब्लॉक के पाटा और संग्राली गांव की महिलाओं ने रांसो, पांडव नृत्य आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर पर्वतीय लोक संस्कृति की अनूठी छठा बिखेरी। इसके अतिरिक्त लोक गायक शेरू लाल, मनमोहन बधाणी, अजीत सेमवाल आदि कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कविता परमार, जिला पंचायत सदस्य पूनम थपलियाल, जयमाला रौतेला, प्रदीप भट्ट, प्रदीप कैंतुरा, मनीष राणा, शिवरतन रावत, नागदत्त, राजाराम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें