फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: खेतों में मलबा भरने से फसलों को नुकसान

Mon, 29 Jun 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दुकानों में घुसा पानी, छिबाला, करड़ा छानी, मठ गांवों के खेतों को नुकसान
विज्ञापन

पुरोला। बीते रविवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से जहां कुमोला रोड स्थित कई दुकानों में पानी घुस गया वहीं छिबाला, करड़ा छानी, मठ गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में खेत मलबे से पट गए। फसलों को हुए भारी नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है और प्रभावित लोग अब प्रशासन से तत्काल सर्वे व मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
बारिश के दौरान पुरोला बाजार के कुमोला रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई है। तेज बहाव के साथ पानी कई दुकानों में घुस गया जिससे दुकानदारों को सामान सुरक्षित करने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। अचानक हुए जलभराव के कारण व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबाला, करड़ा छानी, मठ गांव सहित आसपास के इलाकों के खेतों में बारिश के पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा आ गया। इससे धान, मंडुवा, टमाटर और अन्य मौसमी फसलें प्रभावित हुई है। कई खेतों से उपजाऊ मिट्टी बह गई जबकि कई खेत मलबे से भर गए हैं। किसान हरदेव भंडारी, दीवान भंडारी और जयदेव चमियाल ने बताया कि पहले ही मौसम की मार से खेती प्रभावित थी। अब अतिवृष्टि ने उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें