फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूल पकड़ रहा है धौंतरी में सरकारी अस्पताल के डाक्टर और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। डुंडा ब्लॉक के धौंतरी में मंगलवार रात को सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। महिला की ओर से मारपीट, गाली गलौज एवं छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए दी गई तहरीर पर राजस्व पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि जिला अस्पताल में भर्ती चिकित्सक ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। चिकित्सा सेवा संघ ने इस मामले को लेकर कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात को क्षेत्र की एक महिला और सरकारी अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. इंतखाब हुसैन के बीच हुए विवाद के बाद क्षेत्र में आक्रोश भड़क गया था। ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा होने पर चिकित्सक ने स्वयं को एक मेडिकल स्टोर में बंद कर लिया। देर रात तक ग्रामीणों की भीड़ द्वारा घेराव करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद चिकित्सक को वहां से छुड़ाकर जिला मुख्यालय पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को महिला ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में चिकित्सक पर मारपीट और गाली गलौज करने के साथ ही छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया है, जिसके आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपित डाक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इधर, जिला अस्पताल में भर्ती चिकित्सक ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कुछ दिन पूर्व उनके परिचित तीर्थयात्री धौंतरी आए थे। उनके पूछने पर उन्होंने ठहरने के लिए होटल बताया था। आरोप लगाने वाली महिला का भी धौंतरी में दूसरा होटल है। इसी वजह से महिला और उसके पति ने उनके साथ बदतमीजी और मारपीट की। उन्हें बड़ी मुश्किल से एक दुकान के भीतर छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। वह इस मामले में राजस्व पुलिस को तहरीर दे रहे हैं। चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डा.एसपी कुड़ियाल ने कहा कि डाक्टर हुसैन बीते चार साल से धौंतरी अस्पताल में तैनात हैं और कभी कोई शिकायत नहीं आई। इस मामले को लेकर संगठन की बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। राजस्व उपनिरीक्षक प्रेम सिंह मखलोगा ने बताया कि महिला की ओर से मिली तहरीर के आधार पर डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डाक्टर की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें