फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन कर रही मशीन सीज कर काटा 2.14 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। तहसील प्रशासन द्वारा गंगा भागीरथी नदी में अवैध खनन कर रही एक पोकलैंड मशीन को सीज करके आरोपियों के खिलाफ 2.14 दो लाख का जुर्माना काटा गया है। प्रशासन ने सभी पट्टाधारकों को मानकों के अनुसार खनन करने की हिदायत देते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गंगा भागीरथी नदी में चल रहे अवैध खनन को लेकर तहसील प्रशासन को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी, जिसका संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को तहसीलदार चंदन सिंह राणा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने धरासू क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया। इसके अंतर्गत उन्होंने धरासू पावर हाउस के निकट कुछ लोगों को पोकलैंड मशीन से अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिसके बाद प्रशासन ने मशीन को सीज करके आरोपियों के विरुद्ध 2.14 लाख का चालान काटा। इस दौरान अधिकारियों ने सभी पट्टा धारकों को खनन के लिए जेसीबी व पोकलैंड आदि मशीनों का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस मौके पर कानूनगो मोहन सिंह राणा, पटवारी दिनेश नाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें