फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। दीपावली के अगले दिन संदिग्ध अवस्था में ग्रामीण का शव मिलने के मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बीते सात नवंबर को दीपावली के दिन जोखणी गांव निवासी वीरेंद्र महंत (42) पुत्र कमल सिंह पास के गांव में गया था। रात को घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अगले दिन जब खोजबीन की तो गांव के पास गदेरे में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में सिर पर चोट के कारण मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता कमल सिंह ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि घर से निकलने के बाद वह किन व्यक्तियों से मिला। इनसे सघन पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें