फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 10:01 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। झंगहा पुलिस ने सोमवार को दस हजार रुपये के इनामी बदमाश मुन्ना मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के बारे में सीओ चौरीचौरा योगेंद्र कृष्ण नारायण ने सोमवार को जानकारी दी। बताया कि सहुलाभारी गांव के मुन्ना पर लूट सहित कई मामलों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गैंगेस्टर के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। वह दस हजार का इनामी है। काफी दिनों से वह पुलिस की पकड़ से दूर था।

सोमवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि मुन्ना नई बाजार चौराहे पर खड़ा है। झंगहा पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने मुन्ना को हरेराम गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया है। यह गिरोह लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें