फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन से नवदंपति लापता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शादी के महज दो माह बाद ही ससुराल में हुए विवाद के चलते एक विवाहिता बीते 24 सितंबर से लापता है। विवाहिता की मां ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भटवाड़ी के कुज्जन गांव की कमला देवी ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में अवगत कराया कि उसकी बेटी की शादी बीते अगस्त में ऊपरीकोट गांव निवासी देवराज चौहान से हुई थी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीते माह पुलिस में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को परिवार कल्याण समिति के समक्ष काउंसिलिंग के लिए बुलाया था। कई बार नोटिस भेजने पर भी ससुराल पक्ष की ओर से कोई नहीं आया। समिति ने भी बीते 24 सितंबर को उनके खिलाफ अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी। इस दौरान उनकी बेटी जोशियाड़ा में अपनी बड़ी बहन के घर रह रही थी। बीते 24 सितंबर को ही उसका पति वहां से उसे समझौते का झांसा देकर बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। इसके बाद से दोनों पति-पत्नी का कुछ पता नहीं है। विवाहिता की मां ने लापता बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि विवाहिता की मां की शिकायत और परिवार कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लापता विवाहिता एवं उसके पति की तलाश की कोशिश भी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें