फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा की हवस का शिकार हुई नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। एक गांव की नाबालिग के साथ उसके जीजा ने ही दुष्कर्म किया और पत्नी के साथ गांव से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि नाबालिग के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते मंगलवार को नाबालिग को उसका जीजा बहला-फुसला कर अपने साथ जिला मुख्यालय के पास एक खंडहर भवन में ले गया और उसका बलात्कार किया। साथ ही उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। नाबालिग ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बुधवार को थाना कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने मामले में भादंसं की धारा 363, 376 एवं पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में उसके गांव और छानियों तक पहुंची, लेकिन वह पत्नी के साथ फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें