उत्तरकाशी। मनेरी थाना पुलिस ने मल्ला के पास एक युवक को चरस के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
बृहस्पतिवार देर शाम रुटीन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मल्ला बैरियर के पास संदेह होने पर एक युवक की तलाशी ली, तो उसके पास से 240 ग्राम चरस बरामद हुई। मनेरी के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने बताया कि चरस के साथ पकड़े गए गंगानगर ऋषिकेश निवासी सिद्धार्थ कोठियाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। चरस तस्कर को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।