फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि के ईई ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज करायी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। निविदा की शर्तें पूरी करने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर लोनिवि के ईई ने ठेकेदार जनक सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की जांच के दौरान उक्त ठेकेदार ने लोनिवि के एक जेई को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथों पकड़वाया था।
विज्ञापन

लोनिवि पुरोला की ओर से वर्ष 2016-17 में मोरी-नैटवाड़-सांकरी मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए निविदा आमंत्रित की गई थीं। यह कार्य ठेकेदार जनक सिंह को आवंटित हुआ। स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण में घटिया गुणवत्ता तथा पुराने कार्यों पर ही लीपापोती का आरोप लगाए जाने पर लोनिवि ने सड़क की जांच करायी थी। तब ठेकेदार ने बदले की भावना से लोनिवि के एक जेई को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस के हाथों गिरफ्तार कराया था। इस दौरान विभाग में चल रही जांच में जब ठेकेदार के दस्तावेजों की पड़ताल की गई, तो ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाणपत्र सहित कई अन्य दस्तावेज फर्जी पाए गए। इस पर लोनिवि पुरोला के ईई धीरेंद्र कुमार ने ठेकेदार जनक सिंह के विरुद्ध मोरी थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। मोरी के थानाध्यक्ष दीप कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें