फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर पति और देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला की मौत मामले में पुलिस ने मृतका के पति और देवर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात बस अड्डे के पास इंदिरा कालोनी में एक महिला संफुलनिशा की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में पूछताछ करने पर पता चला कि महिला को अपने देवर का घर में आना-जाना पसंद नहीं था। इस बात को लेकर पहले भी पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। शुक्रवार रात भी उसका देवर पति के साथ घर आया और उसने मीट बनाने को कहा। इस पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद संफुलनिशा ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई गुलमोहम्मद अंसारी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मृतका के पति सलीम अंसारी और देवर रज्जाक अंसारी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के अपराध में भादंसं की धारा 306 एवं 120बी में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने रविवार देर शाम दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें