फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामा करने पर छात्र नेता हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रविवार को माघ मेले के दौरान हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने एक छात्र नेता को हिरासत में लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि रविवार को पीजी कालेज छात्रसंघ में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सोनू सिंह कुछ अन्य छात्रों को साथ लेकर मेले में लगी दुकानें बंद कराने गया था। इस दौरान हंगामा होने पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया, जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने आरोपी छात्र को शांतिभंग की आशंका के चलते हिरासत में लिया है। यदि किसी दुकानदार की तरफ से शिकायत मिलेगी, तो आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें