फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से गायब चल रही युवती को पुलिस ने बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। एक सप्ताह गायब युवती को पुलिस ने चामी के समीप उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया है। युवक पेशे से ड्राइवर है और नौगांव क्षेत्र में कुछ समय पहले तक ट्रैक्टर चलाता था।
विज्ञापन

नौगांव ब्लॉक के पास एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में रह रही बड़कोट क्षेत्र की युवती छमरोटा गांव निवासी दूसरी जाति के युवक के साथ लापता हो गई। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर 22 अगस्त को थाना पुरोला में धारा 365 के तहत गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसके बाद पुलिस युवती के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवती को युवक के साथ चामी के समीप उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे सड़क किनारे किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। चौहान ने बताया कि न्यायालय मे पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें