गंगोत्री धाम के पास बीते बृहस्पतिवार को हुए वाहन हादसे में लापता दो लोगों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम रविवार को भी रेस्क्यू अभियान में जुटी रही।
विज्ञापन
हादसे में मृत कमलेश्वरी देवी के पति का पता नहीं चलने पर उनका शव तीन दिन से मोर्चरी में ही रखा गया है। बीते बृहस्पतिवार की सुबह गंगोत्री जाते वक्त गंगोत्री धाम के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी।